3 मई, 2012 को
भारतीय सिनेमा ने 100वें वर्ष में प्रवेश किया | इस नाते 2012-13 भारतीय सिनेमा का
शताब्दी वर्ष है | भारत की पहली पूरी लम्बाई वाली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र थी |
यह एक मूक फिल्म थी, जो 3 मई, 1913 को मुंबई के गिरगांव स्थित कोरोनेशन सिनेमा में
प्रदर्शित की गई थी |
देश की इस पहली फीचर फिल्म के निर्माता-निर्देशक और लेखक
दादा साहेब फाल्के थे | जिनकी स्मृति में ही भारतीय सिनेमा को सर्वोच्च सम्मान दादा
साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है |
इस वर्ष दादा साहेब
फाल्के पुरस्कार सहित सभी 59वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण 3 मई को ही
किया गया तथा आगे भी इसी तिथि को ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे | सिनेमा के 100
वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक नया राष्ट्रीय पुरस्कार भी स्थापित किया गया
है; जो प्रतिवर्ष गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिया जायेगा
|
No comments:
Post a Comment