22 जुलाई, 2012 को
प्रणब मुखर्जी देश के 13वें राष्ट्रपति चुने गए | राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब
मुखर्जी को कुल 60.3% मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पी.ए.
संगमा को 30.7% मत प्राप्त हुए | अपने समर्थको के बीच दादा के नाम से पुकारे जाने वाले
प्रणब मुखर्जी इस शीर्ष पद पर पहुचने वाले पश्चिम बंगाल के पहले नेता हैं | उन्हें
25 जुलाई को संसद के केन्द्रीय कक्ष में भारत के प्रधान न्यायाधीश एस.एच. कपाड़िया
ने शपथ दिलाई |
1- प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसम्बर,1935 में हुआ था |
2- वह कलकत्ता विश्वविद्यालय से इतिहास एवं राजनीतिशाश्त्र में एम ए
हैं |
3- वह राजनीति में 1969 में आए | कांग्रेस के टिकट पर पहली बार
राज्यसभा के लिए चुने गए |
4- 1975 में राज्यसभा के लिए दोबारा चयनित |
5- 1977 में राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के उपनेता |
6- 1980 में राज्यसभा में सदन का नेता और सरकार में वाणिज्य इस्पात
एवं खान मंत्री बनाया गया |
7- 2007 में पद्म बिभूषण मिला |
9- 2009 में वित्त मंत्री बने |
No comments:
Post a Comment